मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डी पॉल इन्टर स्कूल स्पोर्ट्स कॉम्पटीशन में डी पॉल जूनियर हाईस्कूल कुन्दनपुर विजेता, खुकड़ी उपविजेता

February 26, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। डी पॉल स्कूल के खेल मैदान में आयोजित अन्तर्विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता में डी पॉल जूनियर हाईस्कूल अम्बियापुर, डी पॉल जूनियर हाईस्कूल जरीफपुर गढ़िया सहसवान, डी पॉल जूनियर हाईस्कूल कुन्दनपुर और डी पॉल सम्पर्क स्कूल खुकड़ी के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। 100 मी० सीनियर बालक वर्ग में खुकड़ी के प्रियांशु , 100 मी० सीनियर बालिका वर्ग में जरीफपुर गढ़िया की प्रियंका ने प्रथम , 50 मी० जूनियर बालक वर्ग में कुन्दनपुर के नितिन , 50 मी० जूनियर बालिका वर्ग में खुकड़ी की आरती , 200 मी० सीनियर बालक वर्ग में खुकड़ी के प्रियांशु , 200 मी० सीनियर बालिका वर्ग में कुन्दनपुर की रुखसार , 100 मी० जूनियर बालक वर्ग में कुन्दनपुर के नितिन , 100 मी० जूनियर बालिका वर्ग में अम्बियापुर की उमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिले रेस बालिका वर्ग में कुन्दनपुर और बालक वर्ग में खुकड़ी ने प्रथम प्राप्त किया। खो-खो में कुन्दनपुर और कबड्डी में अम्बियापुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक समिति द्वारा डी पॉल जूनियर हाईस्कूल कुन्दनपुर को ओवरऑल चैंपियन तथा डी पॉल सम्पर्क स्कूल खुकड़ी को रनर अप घोषित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


प्रतियोगिता के अन्त में प्रबंधक फा० अनीस पॉल, फा० अजिन ने छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में देवेन्द्र सिंह, धर्मेश शर्मा, हेमन्त माहेश्वरी, दीपक गुप्ता, यामीन अली और अन्य सहायक अध्यापक अध्यापिकाओं का सहयोग रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights