बाबा इन्टरनेशनल स्कूल के बच्चों को जादूगर सम्राट ने दिखाए मैजिक करतब

WhatsApp Image 2026-02-02 at 4.19.11 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बिल्सी। नगर के बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में रेडक्रास सोसायटी मोटीवेशनल मैजीशियन विचारक एवं प्रेरक द्वारा विद्यालय में बच्चों के मनोरंजन के लिए मैजिक शो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जादूगर रामलखन सम्राट की ओर से दिखाए गए करतबों को देखकर छात्र-छात्राएँ दांतों तले अंगुलिया दबाने के लिए मजबूर हो गए | कई छात्र जादूगर की ओर से दिखाई गयी चीजों को काफी देर तक अचंभित होकर देखते रहे |

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

हालाँकि जादूगर ने बच्चों से कहा कि यह सब केवल हाथ की कला है | छात्रों ने मैजिक शो का भरपूर आनंद लिया | प्रसिद्ध जादूगर श्री रामलखन सम्राट ने जादू से रिबन निकलना, फायर मैजिक, कार्ड ट्रिक्स, जादुई छड़ी से जादू करना, जैसे और भी जादुई करतब दिखाए जिसे देखकर सभी बच्चे हैरत में पड़ गए | जादूगर ने बच्चों को स्वस्थ खानपान के लिए प्रेरित किया | जादूगर ने बच्चों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझाने का प्रयास किया बच्चों ने जादूगर के साथ साथ मैजिक सीखा तथा दूसरे बच्चों के सामने करतब करके भी दिखाया। जादूगर का खेल देखकर वहां मौजूद अध्यापक भी दंग रह गए।


विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि रेडक्रास सोसायटी के द्वारा आयोजित यह मैजिक शो न केवल बच्चों के लिए मनोरंजक था, बल्कि इससे उनमे सीखने और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा मिला | रेडक्रास सोसायटी द्वारा समाज कल्याण के लिए विभिन्न कार्य किये जाते हैं। मेडिकल कैंप, निशुल्क मरीजों का इलाज व निशुल्क दवाईयां भी वितरित की जाती हैं।
प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि मैजिक शो का आयोजन सभी विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन व मनोरंजन के लिए किया जाता हैं। जिससे बच्चों को किताबी ज्ञान से बाहर निकलकर बाहरी दुनिया के बारे में जानने का मौका मिलता है तथा बच्चे जिसे जादू समझते हैं वह कोई जादू नही बल्कि वैज्ञानिक ढंग से प्रस्तुत की हुई कला है | इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी व समस्त स्टाफ मौजूद रहा |

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights