बदायूँ । जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, राज्य प्रकोष्ठ, एक्सपो मार्ट, निर्यात भवन 8 कैण्ट रोड, कैसरबाग लखनऊ के पत्र के द्वारा जैम पोर्टल पर क्रेता विभागों के प्रशिक्षण के लिये कार्यशाला में सक्रिय रूप से प्रतिभाग कराने हेत निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद बदायूॅ में उक्त प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला का आयोजन 03 फरवरी को कलेक्ट्रेट स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, बदायूॅ में पूर्वान्हः 11ः00 बजे किया जायेगा। जिलाधिकारी ने समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों को इस कार्यशाला में प्रतिभाग करने हेतु निर्देश दिये गये है। उन्होंने जनपद बदायूॅ के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों इस प्रषिक्षण शिविर में यथा स्थान एवं समय पर स्वयं तथा जैम कार्य देख रहे सम्बन्धित सहायक के साथ प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है।