मदर्स पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट की छात्राओं की फेयरवेल पार्टी में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही

WhatsApp Image 2026-02-02 at 3.44.49 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उझानी रोड स्थित मदर्स पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 वीं की छात्राओं के विदाई सम्मान में एक भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण को सुंदर ढंग से सजाया गया था जिससे पूरा वातावरण उत्साह और अपनेपन से भर गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ । इसके बाद जूनियर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें नृत्य, गीत और नाटक शामिल थे ,साथ ही विभिन्न खेलों के साथ कई प्रकार की गतिविधियों का आयोजन भी किया गया । सभी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


विद्यालय की प्रधानाचार्या शीबा खान ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की सीख दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं है ,बल्कि संस्कारों , अनुशासन ,और जीवन मूल्यों की प्रयोगशाला है। हमें गर्व है कि आपने न केवल शैक्षणिक उपलब्धियां प्राप्त की बल्कि जिम्मेदारी सहयोग और मानवीय मूल्यों को भी आत्मसात किया। आने वाला जीवन चुनौतियों से भरा होगा पर याद रखिए परिश्रम, ईमानदारी और आत्मविश्वास से बड़ी कोई शक्ति नहीं। असफलता से घबराना मत क्योंकि वही आपको सफलता की ओर ले जाती है।


स्कूल की उप प्रधानाचार्या डॉ दीपशिखा पंत ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी और कहा कि जीवन की इस नई यात्रा में आप हमेशा खुश रहे , स्वास्थ्यपूर्ण रहे ,और सफलता आपके कदम चूमे।
फेयरवेल के दौरान विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। सीनियर छात्राओं ने भी अपने स्कूल जीवन की यादें साझा करते हुए शिक्षकों और मित्रों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज और फोटो सेशन के साथ हुआ।Miss MPS , नव्या साहू एवं वजीहा रहे।यह फेयरवेल पार्टी सभी के लिए यादगार रही। यह विदाई समारोह सभी विद्यार्थियों के लिए अविस्मरणीय स्मृति बन गया, जो लंबे समय तक उनके हृदय में संजोकर रहेगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights