बरेली। सक्षम संस्था द्वारा मूक बधिर विद्यालय में जिला अधिवेशन का आयोजन किया गया जिसमें बरेली मंडल से सक्षम पदाधिकारी उपस्थित रहे। अध्यक्षता ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष वेद प्रकाश कातिव और संचालन जिलाध्यक्ष ए एल गुप्ता ने किया, अतिथि के रूप में ब्रज प्रांत प्रभारी प्रदीप मौर्या एवं खुशलोक अस्पताल से डॉ विनोद पागरानी ने पुरस्कार वितरण किया। पूजा सेवा संस्थान के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मूक बधिर विद्यालय के सभी 50 बच्चों को रजाई वितरण वेद प्रकाश कातिव, ए एल गुप्ता, आशिमा गुप्ता, शिव कुमार बरतरिया आदि ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन तथा सभी को पटका पहनाकर और बैज लगाकर किया गया। स्वागत गीत प्रतिमा वार्ष्णेय, रचना सक्सेना, कुसुम लता गुप्ता ने किया।इस अवसर पर देहदान करने वाले शिव कुमार बरतरिया, ब्रजेश कुमार, कुमकुम सक्सेना, ऊषा , आदि को प्रमाण पत्र प्रदान किये। प्रतिमा वार्ष्णेय और सुरेंद्र बीनू सिंहा को आम जनता की सेवा हेतु सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा अविनाश सक्सेना, डॉ सुबोध अस्थाना सुरेश मिश्रा अविनाश मिश्रा प्रशांत सक्सैना बंसल अखिलेश सक्सेना कुसुम लता गुप्ता धनंजय शर्मा मुकेश सक्सेना विमल सक्सेना आदि उपस्थित रहे सभी ने दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुति पर उनकी सराहना की और उन्हें सम्मानित किया कार्यक्रम के अंत में सभी को फल एवं मिष्ठान वितरण किया गया।