बरेली । केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा 2026 का आम बजट लोकसभा में प्रस्तुत किया गया । बजट का मुख्य फोकस कुटीर उद्योग और लघु उद्योगों का बढ़ावा देने पर है । इससे बड़ी संख्या में युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार के अवसर मिलेंगे । इससे मेक इन इण्डिया को रफ्तार मिलेगी और भारत तेजी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेगा । यह बजट विकसित भारत का रोडमैप है । आम बजट 2026 में देश में 09 नए रेल कॉरीडोर स्थापित करने और 20 नए जलमार्ग विकसित करने हेतु धनराशि की ब्यबस्था की गई है । इससे बड़ी संख्या में कुशल एवं अकुशल युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे । इस प्रकार वर्तमान बजट में विकसित भारत की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई देती है