20 हजार की रिश्वत लेते अवर अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की बड़ी कार्रवाई

WhatsApp Image 2026-01-30 at 4.53.04 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश शासन की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टोलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने बदायूं जनपद में तैनात विद्युत विभाग के अवर अभियंता को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार अभियुक्त प्रदीप बाबू भारती पुत्र रामभजनलाल, निवासी मोहल्ला एमलजई जलालनगर थाना सदर बाजार जनपद शाहजहांपुर, हाल निवासी बन्नूवाल नगर थाना प्रेमनगर जनपद बरेली, वर्तमान में अवर अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम ढाक वाली जारत बिजलीघर बदायूं के पद पर तैनात था। शुक्रवार को समय करीब 12:10 बजे भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की ट्रैप टीम ने उसे ग्राम रसूलपुर बिलहरी स्थित बिजली बिल बकाया जमा कैंप, थाना सिविल लाइन बदायूं से रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया।
शिकायतकर्ता अमरजीत सिंह पुत्र स्व. सरवन सिंह निवासी ग्राम करोलिया थाना मूसाझाग जनपद बदायूं ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी माता के नाम नलकूप के विद्युत कनेक्शन का इस्टीमेट बनाने के एवज में अवर अभियंता प्रदीप बाबू भारती द्वारा 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में टीम गठित कर नियमानुसार ट्रैप की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अभियुक्त को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights