बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा पर निशाना साधते हुए उन पर मुसलमानों के प्रति दुश्मनी का आरोप लगाया है। मौलाना रजवी ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से हेमंत बिस्वा शर्मा लगातार किसी न किसी तरीके से हिंदू–मुस्लिम मुद्दा खड़ा कर मुसलमानों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में एक मौलाना द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया आपत्तिजनक रही है। अब जबकि चुनाव नजदीक हैं, मुख्यमंत्री मुसलमानों के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे हैं, जो किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। मौलाना रजवी ने कहा कि मुख्यमंत्री को यह समझना चाहिए कि वह केवल किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे राज्य की जनता के मुख्यमंत्री हैं।