राजेश अग्रवाल पार्षद के निवास पर कंबल वितरण व खिचड़ी सहभोज का भव्य आयोजन

WhatsApp Image 2026-01-28 at 7.14.26 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। समाजसेवा और जनसरोकार की मिसाल पेश करते हुए पार्षद राजेश अग्रवाल के निवास पर कंबल वितरण एवं खिचड़ी सहभोज का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में हजारों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने सहभागिता की, कंबल प्राप्त किए और खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में उत्साह और अनुशासन के साथ जनसैलाब उमड़ा रहा।
आयोजन में समाजवादी पार्टी के नेताओं की भारी उपस्थिति रही। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अंत तक मौजूद रहकर अपने हाथों से कंबलों का वितरण किया। महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी और ओमपुर जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि इतना भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन समाजवादी पार्टी ही कर सकती है। उन्होंने पार्षद राजेश अग्रवाल को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
पार्षद राजेश अग्रवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक मोहल्लों में कंबल और खिचड़ी का वितरण किया जाता रहा है, लेकिन आज इसे सामूहिक रूप से आयोजित किया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के कार्यक्रम निरंतर चलते रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जरूरत के समय लोग उनके घर कभी भी आ सकते हैं, उनके दरवाजे जनता के लिए हमेशा खुले हैं।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, दीपक शर्मा, गौरव सक्सेना, श्रीमती शांति, संजय वर्मा, नवीन कश्यप, सूरज यादव, भारती चौहान, स्मिता यादव, राजेश्वरी यादव, हरिशंकर यादव, प्रमोद यादव, नीरज गुप्ता, इश्तियाक सकलेनी, संजीव सक्सेना, अशोक यादव, गुरु प्रसाद काले, हैदर अली, अरुण शर्मा, अनुज आनंद, गोपाल कश्यप, बीना गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights