मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 31 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 22.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

2027 की असली लड़ाई बूथ पर, कोई चूक नहीं चलेगी : अखिलेश यादव

January 14, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं व नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह सतर्क, संगठित और सक्रिय रहने का आह्वान किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि चुनावी जीत की असली लड़ाई बूथ स्तर पर लड़ी जाती है। हर कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ पर मजबूती से काम करना होगा। वोट बचाना और बूथ जिताना समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने फार्म-6 के माध्यम से छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने पर विशेष जोर दिया और भाजपा की कथित चालाकियों से सतर्क रहने को कहा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि 2027 में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अखिलेश यादव ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान के लिए सबसे बड़ा खतरा संघ परिवार से है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झूठ बोलने और झूठा नरेटिव गढ़ने में माहिर है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया में एक भी घुसपैठिया नहीं मिला, फिर भी जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है। भ्रष्टाचार हर विभाग में फैला है, अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और महिला अपराध व साइबर क्राइम लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ के बड़े अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में भी गुणवत्तापूर्ण इलाज नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि सरकार पर्याप्त बजट नहीं दे रही है।

समाजवादी सरकार के कार्यकाल को याद करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि लोहिया संस्थान, सैफई मेडिकल कॉलेज और विश्वस्तरीय कैंसर संस्थान समाजवादी सरकार की देन हैं। केजीएमयू और पीजीआई जैसी संस्थाओं में सुविधाओं का विस्तार किया गया था, जबकि मौजूदा सरकार में व्यवस्थाएं कमजोर हुई हैं। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है और कार्यकर्ताओं को अपने आचरण और कार्य से इस भरोसे को और मजबूत करना होगा।

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जो पार्टी कभी विदेशी और चीनी सामान के बहिष्कार की बात करती थी, वही आज विदेशी ताकतों का स्वागत कर रही है। उन्होंने कहा कि सच सामने आने पर भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने उजागर हो रहा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights