मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 31 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 22.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मकर संक्रांति के बाद ठंड से राहत के आसार, प्रदेश में कोहरा बढ़ेगा

January 14, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। प्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर फिलहाल बरकरार है, लेकिन मकर संक्रांति के बाद लोगों को शीतलहर और पाले से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी होगी। इसके चलते 15 जनवरी से ठंड का प्रकोप कुछ कम होगा, हालांकि सुबह के समय कोहरे का असर बढ़ सकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बीते दिनों रात के तापमान में गिरावट के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मुरादाबाद और रुहेलखंड मंडलों में शीतलहर का प्रकोप महसूस किया गया। अब इसमें धीरे-धीरे सुधार आने के संकेत हैं। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो पश्चिमी विक्षोभों के असर से अगले 5-6 दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जारी शीतलहर से 15 जनवरी के बाद राहत मिलने की संभावना है। साथ ही पूरे प्रदेश में कोहरे के क्षेत्रफल और घनत्व में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटने से दिन का मौसम सामान्य और सुहावना रहने की उम्मीद है। अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 19 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान मेरठ में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अयोध्या 3.5 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा और कई स्थानों पर शून्य दृश्यता दर्ज की गई। बरेली, गाजियाबाद और सहारनपुर में सुबह शून्य दृश्यता रही, जबकि शाहजहांपुर में 30 मीटर और मुरादाबाद, नजीबाबाद व बिजनौर में 50 मीटर दृश्यता दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने बताया कि 15 जनवरी के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे का असर और बढ़ सकता है। शीतलहर की संभावना सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल और आसपास के इलाकों में जताई गई है। वहीं कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं समेत कई जिलों में घने कोहरे के आसार बने हुए हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights