मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 29 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

झानी की भारत मिंट कैमिकल मेंथा फैक्ट्री को सील किया

January 13, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उझानी क्षेत्र में मनोज गोयल की मेंथा फैक्टरी में तीन सुरक्षाकर्मियों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार को सुबह तीनों के शव केबिन में पड़े मिले, जिससे सनसनी फैल गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने फैक्टरी मालिक समेत तीन नामजद के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र के गांव कुड़ा नरसिंहपुर स्थित मेंथा फैक्टरी में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। तीनों के शव मंगलवार को सुबह केबिन में मिले। जानकारी मिलने पर परिजनों के साथ ग्रामीणों की भीड़ फैक्टरी परिसर में जुट गई और हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही उझानी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। एक मृतक के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है।पुलिस के मुताबिक तीनों कर्मचारी सोमवार रात केबिन में अंगीठी जलाकर सोए थे। इससे दम घुटने से मौत होने की आशंका है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट पाएगी। पुलिस ने परिजन रामबहादुर निवासी बसावनपुर थाना मुजरिया की तहरीर पर पुलिस ने फैक्टरी मालिक मनोज गोयल, नितेश गोयल उर्फ गोपाल व मैनेजर राकेश समेत तीन नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फैक्टरी परिसर को सील कर दिया गया है। यह वही फैक्टरी है, जिसमें 21 मई 2025 को भीषण आग लगी थी। बैंक में बंधक है यह फैक्टरी
जानकारी के मुताबिक गांव कुड़ा नरसिंहपुर स्थित मेंथा फैक्टरी बैंक ऑफ बड़ौदा में बंधक है। फैक्टरी कर्मचारियों ने मंगलवार को सुबह केबिन में सिक्योरिटी गार्ड जोगेंद्र यादव (30 वर्ष) निवासी बसावनपुर मुजरिया थाना, भानु यादव (26 वर्ष) निवासी मुड़सैना थाना दातागंज और विवेक यादव को मृत अवस्था में पड़ा देखा। तीनों के शव जमीन पर पड़े थे।
जोगेंद्र के परिजन ने लगाया हत्या का आरोप
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतकों के परिजन और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। काफी देर तक शव नहीं उठने दिए। जोगेंद्र यादव के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस के मुताबिक तीन शवों पर चोट के निशान नहीं हैं। केबिन में अंगीठी रखी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि दम घुटने से तीनों की मौत हुई होगी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) विजयेंद्र द्विवेदी ने बताया कि मेंथा फैक्टरी में तीन कर्मचारी अंगीठी जलाकर सोए थे। मंगलवार सुबह देखा गया तो दो कर्मचारियों की मौत हो चुकी थी। तीसरे को अस्पताल भेजा गया, जहां उसे भी मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जांच कराई जा रही है। फैक्टरी मालिक समेत तीन नामजद पर हत्या की रिपोर्ट
मैंथा फैक्टी में मृत मिले तीन सिक्योरिटी गार्ड्स के मामले में पुलिस ने हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। फैक्टरी मालिक मनोज गोयल, नीतेश गोयल उर्फ गोपाल व मैनेजर राकेश को नामजद किया है। इसके अलावा कुछ आरोपी अज्ञात हैं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे हैं। एसएसपी डॉ.बृजेश कुमार सिंह ने बताया परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। तीनो सुरक्षा कर्मियों का चिकित्सक के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया,पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी भी कराई गई है। परिजनों में आक्रोश है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights