झांसी में यूपी स्टेट क्रॉस कंट्री में बरेली के पुनीत कश्यप ने जीता स्वर्ण पदक

WhatsApp Image 2026-01-05 at 7.06.37 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन एवं एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में झांसी में आयोजित यूपी स्टेट क्रॉस कंट्री रेस में प्रदेशभर से करीब 1000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़ाके की ठंड और कठिन ट्रैक के बावजूद बरेली के होनहार धावक पुनीत कश्यप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया और जनपद बरेली का नाम रोशन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


पुनीत कश्यप मूल रूप से बदायूं जनपद के निवासी हैं और एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मेहनत और लगन से अपनी पहचान बनाई है। बीते दो वर्षों से वह अंतरराष्ट्रीय एवं एनआईएस कोच अजय कश्यप से निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिसका परिणाम अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई देने लगा है। पुनीत इससे पहले भी नेशनल स्तर की क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं। उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर जिला एथलेटिक संघ के सचिव गजेंद्र तोमर, एथलीट कोच पंकज सतवीर यादव, संजय कुमार, योगेश, बलवंत, अरविंद राणा, हसीब और रंजीत सहित अन्य खेल प्रेमियों ने पुनीत को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights