मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 24 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 15.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डीजीपी राजीव कृष्ण ने गिनाईं उपलब्धियां, अपराध और संगठित अपराध पर जीरो टॉलरेंस का दावा

December 31, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ । डीजीपी राजीव कृष्ण ने बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से काम करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने इन निर्देशों के तहत बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि उचित अधिकारियों को उचित स्थानों पर तैनात किया गया और तकनीक के बेहतर इस्तेमाल से अपराध नियंत्रण में सफलता मिली है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

डीजीपी ने बताया कि प्रदेश में हर साल करीब सात लाख अपराधियों की गिरफ्तारी की जाती है। इस साल 48 अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं, जो बीते कुछ वर्षों में सबसे अधिक हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि जुलाई 2023 से अब तक एक लाख 25 हजार 985 अपराधियों को दोषसिद्ध कराया गया है। इनमें 79 अपराधियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई। डीजीपी के अनुसार वर्ष 2017 की तुलना में दुष्कर्म की घटनाओं में 53 प्रतिशत की कमी आई है।

नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि इस साल 15 मामलों में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने वर्ष 2025 में 16 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जब्त की है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights