वृंदावन: नए साल से पहले श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, व्यवस्थाएं हुईं चुनौतीपूर्ण

Screenshot 2025-12-31 201218
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मथुरा । नए साल से पहले वृंदावन स्थित श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए तड़के से ही भक्तों का रेला मंदिर पहुंचने लगा। मंदिर के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं और भीड़ मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास की गलियों तक फैली नजर आई। भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं को धक्का-मुक्की के बीच ही दर्शन करने पड़े।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सुबह होते-होते हालात और चुनौतीपूर्ण हो गए। मंदिर के भीतर दर्शन के दौरान कई बार भीड़ अनियंत्रित होती दिखी। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और मंदिर सेवायतों को अतिरिक्त प्रयास करने पड़े। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई, लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या के सामने व्यवस्थाएं कम पड़ती नजर आईं।

श्रीबांकेबिहारी मंदिर के साथ-साथ प्रेम मंदिर और इस्कॉन मंदिर में भी आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रेम मंदिर में भव्य रोशनी और साज-सज्जा के बीच श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें देखने को मिलीं। वहीं इस्कॉन मंदिर में कीर्तन और भजन के साथ नए साल के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।

प्रशासन के अनुसार नए साल के मौके पर लाखों श्रद्धालुओं के वृंदावन पहुंचने का अनुमान है। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है और प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किए गए हैं। इसके बावजूद मंदिरों के आसपास जाम की स्थिति बनी रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights