मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 26 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 16.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आगरा में पुलिस टीम पर हमला, घर में बंधक बनाकर की मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

December 29, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आगरा। थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव अजीजपुर में रविवार को नामजद आरोपियों की तलाश में पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि आरोपियों के परिजनों ने पुलिसकर्मियों को घर के अंदर बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की और मुख्य आरोपियों को मौके से भगा दिया। घटना रविवार दोपहर करीब ढाई बजे की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उपनिरीक्षक कपिल शर्मा, उपनिरीक्षक अनिता कश्यप, उपनिरीक्षक सलोनी चौहान और महिला सिपाही साधना यादव दीपक और सोनू की तलाश में अजीजपुर गांव स्थित उनके घर पहुंचे थे। इसी दौरान परिजनों ने पुलिस टीम को घर के भीतर बंद कर दिया, दरवाजे पर ताला लगा दिया और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की।

घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पड़ोसी की छत के रास्ते घर में प्रवेश कर बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों को मुक्त कराया।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में श्रीराम, ममता, सुमन और संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights