मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 26 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 16.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

टल स्मृति समारोह में पहुंचे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

December 29, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर बरेली महानगर नगर निगम द्वारा अर्बन हार्ट ऑडिटोरियम में “अटल स्मृति समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने की, जबकि मुख्य अतिथि सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य रहे। अतिथियों ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा ने किया।
मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल राजनेता नहीं बल्कि राष्ट्रनिर्माता थे। उनकी दूरदृष्टि, सेवा भाव और निर्णय क्षमता ने भारत को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अटल जी की कर्मभूमि रही, जहां से उन्होंने संसद में देश का नेतृत्व किया और भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई।
क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि अटल जी की राजनीति में गरिमा और राष्ट्रहित सर्वोपरि रहा। पोकरण परमाणु परीक्षण और लाहौर बस यात्रा जैसे निर्णय उनके मजबूत और संवेदनशील नेतृत्व का प्रतीक हैं।
महापौर डॉ. उमेश गौतम ने अटल जी को सुशासन और विकास का प्रतीक बताते हुए कहा कि वे एक श्रेष्ठ साहित्यकार भी थे, जिनकी कविताओं में राष्ट्रप्रेम और मानवता की झलक मिलती है।
कार्यक्रम अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा कि अटल जी संवाद और शांति के पक्षधर थे। उनके विचार आज भी राजनीति को मर्यादा और दिशा प्रदान करते हैं।
सम्मेलन में वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन आनंद, श्रुति गंगवार, महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, प्रभु दयाल लोधी, उमेश कठेरिया, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, तृप्ति गुप्ता, प्रतेश पांडेय, अनुपम कपूर, रेखा श्रीवास्तव, विशाल मल्होत्रा, पार्षद सर्वेश रस्तोगी, अजय चौहान,शालिनी जौहरी, चित्रा मिश्रा, मोहित तिवारी, नरेन्द्र मौर्या, कन्हैया राजपूत, जयदीप चौधरी,अजय मौर्या, राजीव कश्यप, बृजेश सिंह, शिखा मल्होत्रा, सहित बड़ी संख्या पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights