मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 27 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 19.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अटल बिहारी ने राजनीति को संयम, संवेदना और संवाद से जोड़ा

December 29, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

प्रेस विज्ञप्ति :-29 दिसम्बर 2025

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

दातागंज/शेखूपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन एवं मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (द्वितीय चरण) विधानसभा कार्यशाला को पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष/एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, शेखूपुर पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, जिला प्रवक्ता शैलेंद्र मोहन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और जनसेवा को समर्पित रहा। उनकी जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित यह अटल स्मृति सम्मेलन हमें उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का अवसर प्रदान करता है। साथ ही उन्होंने कहा मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के द्वितीय चरण के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है, कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता से ही यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति में संयम और संवाद की परंपरा स्थापित की। उन्होंने सदैव लोकतंत्र को जनभागीदारी से जोड़ने पर बल दिया। आगे कहा यह चल रहा मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान उसी सोच का विस्तार है। यदि कार्यकर्ता पूरी संवेदनशीलता के साथ घर-घर संपर्क कर नागरिकों को जागरूक करें, तो लोकतंत्र की नींव और अधिक मजबूत हो सकती है।

पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा अटल का विश्वास था कि मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला जागरूक मतदाता होते हैं। उन्होंने सदैव आम नागरिक को शासन की प्रक्रिया से जोड़ने की बात कही। साथ ही कहा यह अभियान के द्वितीय चरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। पात्र नागरिकों तक पहुँच बनाकर उनका नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराना इस अभियान की सफलता की कुंजी है।

जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र शर्मा ने कहा अटल बिहारी ने संगठन और कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति माना। उनके अनुसार अनुशासित और जागरूक कार्यकर्ता ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बना सकते हैं। आज केंद्र और प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ मतदाता सूची के अद्यतन का कार्य भी उसी जिम्मेदारी का हिस्सा है, जिसमें कार्यकर्ताओं की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, बीएस मौर्य, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, अतेंद्र विक्रम सिंह, यादवेंद्र शाक्य, शिशुपाल शाक्य, तेजपाल सागर, रानी सिंह पुंडीर, मंडल अध्यक्ष गण, शक्तिकेन्द्र संयोजक, बीएलए-2 आदि पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights