मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 8 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

प्रसिद्ध रचनाकार गार्गी कौशिक को मिला ‘राष्ट्र गौरव सम्मान’

December 23, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साहित्य एवं संस्कृति के लिये समर्पित संस्था शब्द सृजन संस्थान (पंजी) के तत्वावधान में दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग स्थित गीतांजलि सभागार में ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित साझा काव्य संकलन “यह मोदी वाला भारत है” का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ। इस संकलन का संपादन साहित्यकार डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय एवं डॉ. ओंकार त्रिपाठी द्वारा किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टीवी 9 के सलाहकार सम्पादक अमिताभ अग्निहोत्री रहे, जबकि अध्यक्षता केंद्रीय हिंदी निदेशालय के सहायक निदेशक डॉ. दीपक कुमार पांडेय ने की। कार्यक्रम में अपने संबोधन में वक्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर को समकालीन राष्ट्रचेतना, संकल्प और सांस्कृतिक आत्मविश्वास का प्रतीक बताते हुए इस काव्य संकलन को समय की आवश्यक साहित्यिक दस्तावेज़ कहा। कार्यक्रम में देशभर से आए लगभग 80 रचनाकारों को राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। ऑपरेशन सिंदूर जैसे राष्ट्रीय विषय पर सृजनात्मक योगदान के लिए सभी रचनाकारों को “राष्ट्र गौरव सम्मान” से अलंकृत किया गया। यह सम्मान साहित्य के माध्यम से राष्ट्रभाव को सशक्त करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल के रूप में सराहा गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार पाण्डेय ने संस्था का विस्तृत परिचय देते कहा संस्था देश विदेश में हिन्दी साहित्य की सेवा में समर्पित है। जिसकी इकाइयां सम्पूर्ण देश एवं विदेश में भी हैं। साथ ही यह भी बताया कि इससे पूर्व चार और ग्रन्थ आ चुके है जिनमें तीन विश्व रिकॉर्ड भी स्थापित कर चके हैं। यह कार्यक्रम दो सत्रों में हुआ प्रथम सत्र सम्मान समारोह, एवं द्वितीय सत्र कवि सम्मेलन का रहा। संस्था के महासचिव डॉ ओंकार त्रिपाठी ने यह मोदी वाला भारत है विषय क्यों रखा गया इसका विस्तार से परिचय देते हुए इस ग्रन्थ को राष्ट्रीय चेतना का ग्रन्थ बताया। संस्था के सचिव बृज माहिर, कोषाध्यक्ष गार्गी कौशिक, संगठन मंत्री रजनीश स्वछंद, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ बिनोद हैंसोड़ा, पण्डित जयराम शर्मा दिव्य, दिल्ली प्रदेश प्रभारी सीमा पटेल, महिला इकाई प्रभारी कुसुमलता कुसुम का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां वागीश्वरी के वंदन एवं वंदे मातरम् से हुआ तथा समापन राष्ट्रगान के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन में साहित्यप्रेमियों, बुद्धिजीवियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। संस्था के अध्यक्ष डॉ राजीव पाण्डेय ने कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights