मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 7 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 23.8 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स में अयोध्या प्रसाद मेमोरियल पी जी कालेज के छात्रों ने जीते दो स्वर्ण पदक

December 22, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीत एपीएम के छात्रों ने किया ऐतिहासिक प्रदर्शन , महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा अयोजित अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एपीएम पीजी कॉलेज उझानी के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीत कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने महाविद्यालय के क्रीड़ा विभाग के प्रोफेसर विकास बाबू के निर्देशन में उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया।महाविद्यालय के बी.एससी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी शिवम् ने चक्का फेंक में उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक जीता। हैमर थ्रो में बी. एससी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी मोहम्मद मियां ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक जीता। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विष्णु भगवान अग्रवाल ने खुशी व्यक्त की।खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर महाविद्यालय के निदेशक डॉ एम एस ए अग्रवाल ने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है और खिलाड़ियों के ऐसे प्रदर्शन से अन्य विद्यार्थियो में भी खेल भावना का विकास होगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशान्त वशिष्ठ ने कहा कि यह बहुत ही ऐतिहासिक पल है जिनको महाविद्यालय हमेशा अपनी सुनहरी यादों में संजोए रहेगा। चीफ प्रॉक्टर डॉ त्रिवेन्द्र सिंह ने कहा कि उनका ऐसा प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। उपप्राचार्य शिशुपाल सिंह ने भी इस अवसर पर खिलाडियों की प्रशंसा की।खिलाडियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर समस्त महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights