अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति अयोध्या में सम्पन्न
बरेली / अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (आईवीएफ) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 19 एवं 20 दिसंबर को अयोध्या में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक एवं वैचारिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। कार्यसमिति में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष एवं लखनऊ विधायक डॉ. नीरज बोरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए डॉ. प्रमेन्द्र माहेश्वरी को एक लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया, जबकि डॉ. रामदास अग्रवाल को जन सेवा सम्मान से नवाजा गया। बरेली सहित कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई आदि से आए वैश्य बंधुओं को विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किए गए। बैठक में महिला एवं युवा सशक्तिकरण, समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने, मतदाता विस्तार अभियान तथा सर्व समाज के कल्याण हेतु योजनाएं चलाने पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। बताया गया कि आईवीएफ संस्था वर्तमान में विश्व के 28 देशों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।
कार्यसमिति में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक अनुपमा जायसवाल, व्यापारी कल्याण बोर्ड सदस्य व पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, क्षेत्रीय अध्यक्ष अमल गुप्ता, प्रदेश महामंत्री डॉ. अजय गुप्ता एवं संगठन मंत्री जितेंद्र रस्तोगी सहित अनेक औद्योगिक, राजनीतिक व प्रशासनिक प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने डॉ. प्रमेन्द्र माहेश्वरी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
