मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अजमेर में 27 का होगा कुल शरीफ। दरगाह आला हज़रत पर भी अदा की जाएगी कुल की रस्म

December 22, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती संजरी अजमेरी का 814 उर्स अजमेर शरीफ़ में चल रहा है। अजमेर शरीफ़ में माहे रजब का चांद 21 दिसंबर को नज़र आ गया है। इस इतिबार से कुल शरीफ की रस्म 27 दिसंबर(शनिवार) को अदा की जाएगी। बरेली में भी चांद की शरई शहादत मिल जाती है तो दरगाह आला हज़रत पर भी 27 दिसंबर को सुबह 11 बजे कुल शरीफ की रस्म दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती व सज्जादानशीन बदरूशरिया मुफ्ती अहसन मियां की सदारत में अदा की जाएगी। मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि उर्स में शिरकत के लिए दुनिया भर से अकीदतमंद अजमेर शरीफ़ पहुंचते है। बरेली से भी बड़ी संख्या में अकीदतमंद जाते है। उधर सिटी स्टेशन पर भी देश भर के जायरीन बसों द्वारा पहुंच रहे है। अब तक सैकड़ों की संख्या में देश के विभिन्न सूबों बसे पहुंच चुकी है। इनका पड़ाव सिटी सब्जी मंडी से दूल्हा मियां के मजार तक है। इनकी सहूलियत के लिए नगर निगम व दरगाह की ओर से कैंप लगाया गया है। ये कैंप 24 दिसम्बर तक चलेगा। यहां टीटीएस के वालंटियर्स रात दिन जायरीन की ख़िदमत में लगे है। दरगाह की तरफ से जायरीन के लिए चाय,पानी,लंगर व अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा ज़िला प्रशासन द्वारा मोबाइल शौचालय,पानी के टैंक और डॉक्टर दवाई की भी व्यवस्था है। कैम्प में शाहिद नूरी,तनवीर रज़ा,मंज़ूर रज़ा,परवेज़ नूरी,ताहिर अल्वी,औरंगज़ेब नूरी, हाजी जावेद खान, अजमल नूरी,नासिर कुरैशी,मुजाहिद बेग,इशरत नूरी,सय्यद एजाज,साजिद नूरी,सबलू अल्वी,अब्दुल माजिद,आरिफ नूरी,अजमल रज़ा,समी रज़ा,हाजी अज़हर बेग,जोहेब रज़ा,सुहैल रज़ा,इरशाद रज़ा,शाद रज़ा,नईम नूरी,काशिफ सुब्हानी,सय्यद माजिद आदि अपनी सेवाएं दे रहे है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights