रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली साउथ द्वारा ‘ज्योति उदय प्रोजेक्ट दृष्टि’ के तहत निःशुल्क नेत्र व दंत चिकित्सा शिविर

WhatsApp Image 2025-12-21 at 7.02.21 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली साउथ तथा शुभम चैरिटेबल फ़ाउंडेशन, बरेली के संयुक्त तत्वावधान में “ज्योति उदय प्रोजेक्ट दृष्टि” शिविर का सफल आयोजन पंचायत भवन, नरियावल पर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 600 ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषों की आँखों एवं दाँतों की निःशुल्क जाँच की गई। जाँच उपरांत 400 जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए । 40 मरीजों को, जिनमें नेत्र ऑपरेशन की आवश्यकता पाई गई, उनके निःशुल्क ऑपरेशन क्लब द्वारा कराए जाएंगे ।
कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय मुख्य अतिथि डॉ. राघवेंद्र शर्मा, विधायक, बिथरी चैनपुर द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. राघवेंद्र शर्मा, विधायक, बिथरी चैनपुर ने बताया कि नियमित नेत्र एवं दंत जाँच अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि कई रोग बिना किसी स्पष्ट लक्षण के धीरे-धीरे बढ़ जाते हैं। समय पर उपचार से आँखों की रोशनी सुरक्षित रहती है तथा आवश्यकता होने पर सही नंबर का चश्मा भी समय रहते मिल पाता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जब नई रोशनी का सहारा मिला, तो उनके चेहरों पर आई मुस्कान ने सभी का मन मोह लिया। जब हर ग्रामीण अपनी चमकती आँखों से नया संसार देखेगा, तो उसका भविष्य और भी उज्ज्वल एवं सुंदर होगा। यह पहल ग्रामीण जनजीवन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और आशा का संचार करने वाली सिद्ध हुई।
“ज्योति उदय – प्रोजेक्ट दृष्टि” केवल नेत्र परीक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जरूरतमंदों के जीवन में नई रोशनी, आत्मबल और सकारात्मकता जगाने का सशक्त प्रयास है। यह आयोजन रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली साउथ की सेवा भावना और समाज के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण रहा।
इस अवसर पर कम्युनिटी सर्विस डायरेक्टर राजीव बूबना ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम निश्चित रूप से समाज की मुख्यधारा को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक और सराहनीय कदम सिद्ध होते है ।
इस अवसर पर डॉ. आई.एस. तोमर, डॉ. रवि मेहरा, रवि प्रकाश अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल, सचिव संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष सुजीत जायसवाल,
कम्युनिटी सर्विस डायरेक्टर राजीव बूबना, डॉ. विनोद पागरानी, ध्रुव तिलक, राकेश अग्रवाल, चंद्र प्रकाश, दिनेश प्रधान, नयन अग्रवाल, रमेश वाष्णेय, राजीव अग्रवाल, संचित अग्रवाल, राजीव खंडेलवाल, संजय अग्रवाल, उमेश तलवार, विभोर भरतिया, विभोर अग्रवाल, संदीप मेहरा, अनिल अग्रवाल , प्रदीप मदवार, पंकज अग्रवाल, ध्रुव तिलक सहित 50 रोटेरियन सदस्य एवं क्षेत्र के ग्राम प्रधान और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights