छह साल से फरार 25 हजार का ईनामी धोखाधड़ी का शातिर आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-12-09 at 5.53.20 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस ने लगभग छह वर्षों से फरार चल रहे प्रतिष्ठा ग्रुप , प्रेस्टीज इन्फ्रा डेवलपर्स से जुड़े बड़े धोखाधड़ी मामले के मुख्य आरोपी और 25 हजार रुपये के ईनामी पवन शर्मा को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पवन शर्मा लोगों से प्लॉट दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी कर फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार वर्ष 2019 में प्रेस्टीज इन्फ्रा डेवलपर्स बाद में परिवर्तित नाम प्रेस्टीजियस सहकारी आवासीय समिति लिमिटेड व प्रतिष्ठा प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने प्रेमनगर के चौधरी काम्प्लेक्स, बरेली में ब्रांच ऑफिस खोलकर लोगों से किस्तों में पैसा लेकर प्लॉट देने का झांसा दिया और करोड़ों रुपये का गबन किया। इस मामले में पवन शर्मा सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें चार अभियुक्त पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि मुख्य आरोपी पवन शर्मा पिछले छह साल से लगातार फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा 2 दिसंबर को पवन शर्मा पर 25,000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। थाना प्रेमनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार सुबह 9:30 बजे झूमका चौराहा से उसे दबोच लिया। पूछताछ में बड़े खुलासे गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पवन शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह हैदराबाद में भी करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में गिरफ्तार हो चुका है। उसने स्वीकार किया कि वर्ष 2010-11 में कृष्णलीला कॉम्प्लेक्स, प्रेमनगर में कंपनी खोलकर लोगों से प्लॉट देने का झांसा देकर भारी रकम वसूली गई थी और कंपनी का अधिकतर स्टाफ उसके परिवार व रिश्तेदारों का था। पुलिस को चकमा देने के लिए वह लगातार अपना ठिकाना बदलता रहता था। अपराधिक इतिहास आरोपी के खिलाफ बरेली, कासगंज, खीरी, पीलीभीत, रामपुर, वाराणसी, बदांयू और शाहजहाँपुर में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने बाली पुलिस टीम में प्रयागराज सिंह, थानाध्यक्ष प्रेमनगर , उ.नि. मोहम्मद सरताज, चौकी प्रभारी कानूनगोयान , उनि आशीष कुमार, चौकी प्रभारी शाहबाद, कॉन्स्टेबल अनित , कॉन्स्टेबल अनुराग थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights