मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मुमुक्षु क्रिकेट लीग के बारहवें मुकाबले में आर्ट इलेवन विजेता घोषित,नीलू बने मैन ऑफ द मैच

December 5, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में चल रही मुमुक्षु क्रिकेट लीग में बारहवें दिन का मैच स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज की ही दो टीमों आर्ट-11 तथा यूथ-11 के मध्य खेला गया। खेल के मैदान पर मौजूद दर्शकों की भीड़ का रोमांच एवं उत्साह देखने के काबिल था। मैच का टॉस यूथ-11 टीम ने जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। यूथ-11 टीम ने 16 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 124 रन स्कोर किए। आर्ट-11 की टीम ने जवाबी पारी में बेहतरीन प्रदर्शन किया और 11.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 126 रन बनाए और जीत अपने नाम कर ली।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

35 गेंदों पर 3 छक्के और 4 चौके जड़कर 54 रन बनाने वाले आर्ट-11 के खिलाड़ी डॉ नीलू कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इन्होंने विपक्षी टीम को 4 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट भी चटकाया। खेल की बेहतरीन एवं प्रभावशाली कमेंट्री डॉ आलोक कुमार सिंह एवं डॉ अंकित अवस्थी के द्वारा की गई।
इस मौके पर खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई हेतु कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ अवनीश मिश्र, प्रो प्रभात शुक्ला, प्रो आदित्य कुमार सिंह, डॉ शालीन सिंह, डॉ दीपक सिंह, डॉ राजीव कुमार, डॉ रमेश चंद्रा, मनोज अग्रवाल सहित भारी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights