मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ग्यारहवें दिन यूथ इलेवन और एसएसएमवी इलेवन ने बिखेरा जलवा,वरुण और अनिल बने मैन ऑफ द मैच

December 4, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में चल रही मुमुक्षु क्रिकेट लीग का ग्यारहवां दिन बेहद खास एवं ज़रा हटकर रहा। वजह यह रही कि आज प्लेग्राउंड पर चार टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आज दो मैचों का आयोजन किया गया जिसमें पहला मैच स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज की टीम यूथ-11 तथा स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय की टीम एसएसएलसी-11 के मध्य खेला गया। खेल के मैदान पर मौजूद दर्शकों की भीड़ का रोमांच एवं उत्साह देखने के काबिल था। मैच का टॉस यूथ-11 टीम ने जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस टीम ने 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 198 रनों का स्कोर खड़ा किया। एसएसएलसी-11 की टीम ने जवाबी पारी में यद्यपि बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन लक्ष्य के दबाव में यह टीम सारे ओवर नहीं खेल सकी और 12.3 ओवर में 93 रन बनाकर आलऑउट हो गई। नतीजतन जीत यूथ-11 के नाम रही। यूथ-11 के कप्तान अभिषेक दीक्षित ने 44 गेंदों पर 4 छक्के और 10 चौके जड़कर 92 रन की धुंआधार पारी खेली। वहीं यूथ-11 के ही खिलाड़ी वरुण कुमार ने 24 गेंदों पर 3 छक्के और 6 चौके जड़कर अर्धशतक पूरा किया। शानदार पारी खेलने के साथ साथ विपक्षी टीम के 3 विकेट चटकाने के कारण वरुण को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।
दूसरा मैच स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज की टीम एसडीएस-11 तथा श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ की टीम एसएसएमवी-11 के मध्य हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएसएमवी-11 ने 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 203 रन बनाए जबकि एसडीएस-11 की टीम 10.2 ओवर में मात्र 54 रन बनाकर ही धराशायी हो गई। 25 गेंदों पर 7 छक्के और 3 चौके लगाकर 62 रन मारने वाले अनिल सिंह को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
खेल की बेहतरीन एवं प्रभावशाली कमेंट्री डॉ आलोक सिंह एवं डॉ अंकित अवस्थी के द्वारा की गई।
इस मौके पर खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई हेतु कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ अवनीश मिश्र, संजीव बंसल, प्रो अजीत सिंह चारग, डॉ प्रांजल शाही, डॉ शालीन सिंह, डॉ राजीव कुमार, डॉ रमेश चंद्रा, सहित भारी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights