बरेली। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला थाना प्रेमनगर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मोहल्ला सहसवानीटोला, थाना बारादरी निवासी मोहम्मद हाशिम अंसारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 26 वर्षीय पुत्री महजबीन का विवाह मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार डॉ. मोहम्मद तलहा, पुत्र डॉ. मेहंदी हसन, निवासी मोहल्ला शाहबाद, प्रेमनगर से हुआ था। आरोप है कि ससुराल पक्ष लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था। तहरीर के अनुसार 27 नवंबर 2025 को दहेज न मिलने पर महजबीन की हत्या कर दी गई। तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में डॉ. मो. तलहा सहित कुल 8 आरोपियों के विरुद्ध उक्त धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम द्वारा की जा रही है। थाना प्रभारी प्रेमनगर के निर्देशन में पुलिस टीम ने मुकदमे में वांछित दो अभियुक्त मो. तलहा सकैलनी, पुत्र मेहदी हसन सकैलनी , असमा सकलैनी, पत्नी मेहदी हसन सकैलनी दोनों निवासी 89, शाहबाद, निकट शराफत मियां मजार, थाना प्रेमनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजने का आदेश दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक आशीष कुमार , उप निरीक्षक मोहम्मद सरताज , महिला उप निरीक्षक आरती चौधरी , उनि शुभम कुमार , उनि शुभम सिंह , हेड कांस्टेबल अनिल कुमार।