मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

विधायक खेल स्पर्धा में विजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

November 28, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधानसभा शेखुपुर में बालक-बालिकाओं की सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम बहेड़ी(बदायूं) के प्रांगण में किया गया। जिसमें शुक्रवार को वालीबाल एवं एथलेटिक्स तथा कुश्ती की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य द्वारा 200 मी0 जूनियर वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


मुख्य अतिथि धर्मेंद्र शाक्य द्वारा कार्यक्रम में आए सभी खिलाड़ियों को अपने जीवन में खेल के प्रति सजग रहने एवं उनमें बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया गया तथा सरकार द्वारा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता देने की जानकारी दी गई।


प्रतियोगिताओं में सब जूनियर बालिका वर्ग वॉलीबॉल में प्रथम स्थान कादरचौक उच्च प्राथमिक विद्यालय, सीनियर बालक वर्ग में विकासखंड जगत से कथरा की टीम ने प्रथम, वॉलीबॉल में जूनियर बालक वर्ग में कथरा टीम ने वॉलीबॉल में प्रथम,सब जूनियर वॉलीबॉल बालक वर्ग में विजेता कथरा की टीम ने एवं उपविजेता कादर चौक उच्च प्राथमिक विद्यालय ने सीनियर बालिका लंबी कूद में प्रथम स्थान छाया, कुश्ती 45 किग्रा में प्रथम स्थान कोमल, जूनियर 400 मी दौड़ पुरुष प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सूर्य, जूनियर 400 मी महिला में सुधा प्रथम स्थान,जूनियर बालिका लंबी कूद में प्रथम स्थान पायल,
सब जूनियर बालिका लंबी कूद में प्रथम स्थान सागोपी, गोला फेंक सब जूनियर बालक वर्ग प्रथम स्थान विशाल, 200 मिटर जूनियर महिला वर्ग में प्रथम स्थान पूनम, 200 मिटर जूनियर बालक प्रथम स्थान अजय, 200 मी सीनियर महिला प्रथम स्थान खुशबू, 800 मिटर जूनियर महिला प्रथम स्थान प्रीति, 800 मिटर जूनियर प्रथम स्थान आशुतोष ,800 मी सीनियर प्रथम स्थान छाया, जूनियर बालिका वर्ग 100 मी प्रथम स्थान पूनम ,100 मी सूरज प्रथम स्थान सब जूनियर में प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में विजयी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकासखंड जगत द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी हरि प्रेम, राहुल चौबे क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कांति प्रसाद, रंजीत, अनुज, नरेंद्र एवं हिम्मत सिंह तथा पीटीआई में सत्यवीर सिंह यादव, राम अवतार, दीपेश पाल, वीना राठौर, आरती राठौर, मुकेश यादव मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights