मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मुमुक्षु क्रिकेट लीग के छठे मुकाबले में भी जीत एसएसएमवी के नाम

November 27, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में चल रही मुमुक्षु क्रिकेट लीग में छठे दिन का मैच इस हद तक रोमांचक था कि प्लेग्राउंड में उपस्थित प्रत्येक दर्शक की सांसें मानो थमी रह गई हों। दरअसल छठा मैच आर्ट-11 तथा एसएसएमवी-11 के मध्य खेला गया। खेल के मामले में ये दोनों ही टीमें एक से बढ़कर एक थीं। कड़े संघर्ष ने दर्शकों को रोमांचपूर्ण मनोरंजन का एक बेहतरीन अवसर दिया। मैच का टॉस आर्ट-11 टीम ने जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मैच के दौरान दोनों टीमों के मध्य बेहतरीन प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। आर्ट-11 टीम ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 146 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के खिलाड़ी अखिलेश कुमार ने 43 गेंदों पर 11 चौके एवं 3 छक्के लगाकर 72 रन स्कोर किए। एसएसएमवी-11 की टीम ने भी जवाबी पारी में बेहतरीन प्रदर्शन किया और 9.4 ओवर में मात्र 1 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाकर जीत का दर्जा अपने नाम कर लिया। खेल के दौरान डॉ आलोक सिंह एवं डॉ अंकित अवस्थी कमेंटेटर की भूमिका में रहे। 26 गेंदों पर 9 छक्के व 5 चौके मारकर 78 रन की शानदार पारी खेलने वाले एसएसएमवी-11 के अनिल सिंह को आज पुनः मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इस मौके पर खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई हेतु मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ अवनीश मिश्र, प्रो आलोक मिश्र, प्रो आदित्य सिंह, प्रो प्रभात शुक्ला, प्रो अजीत सिंह चारग, डॉ शालीन सिंह, डॉ प्रांजल शाही , डॉ आलोक सिंह, डा राजीव कुमार, डॉ हर्ष पाराशरी, मनोज अग्रवाल सहित भारी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights