मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

रेलवे स्कूल स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का समापन, डीआरएम वीणा सिन्हा ने पदक प्रदान कर बढ़ाया उत्साह

November 25, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन (नरवो) एवं क्रीड़ा संघ, इज्जतनगर के संयुक्त तत्वावधान में नरवो द्वारा संचालित स्कूली बच्चों के मध्य तीन दिवसीय रेलवे स्कूल स्पोर्ट्स
चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि एवं मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा की उपस्थित में विभिन्न दौड़ स्पर्धाओं एवं स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने प्रतियोगित में विशिष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को गोल्ड, सिल्वर, कांस्य पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्द्धन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रतियोगिता समापन के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के लिए समय-समय पर विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन करते रहना चाहिए। इससे बच्चों का बौद्धिक विकास होने के साथ-साथ इनका मनोबल भी बढ़ता है। खेल के प्रति इनकी रुचि बढ़ती है जिससे ये भविष्य में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बन कर अपने देश को गौरवन्वित करते हैं।

मंडल क्रीड़ा अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक डाॅ. रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि खेलो इण्डिया के तहत आयोजित की गई प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। जिसमें रेल कर्मियों एवं खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। उन्होंने सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं जैसे- 60 मीटर बैक रेस में बालक वर्ग में अरहम ने प्रथम, वाशु ने द्वितीय तथा अंश ने तृतीय स्थान तथा बालिका वर्ग में निधि ने प्रथम, प्राची ने द्वितीय तथा कीर्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रिले रेस में बालिका वर्ग में (कक्षा 3 से 5 तक) गीतांजी जूनियर हाई स्कूल रोड नं. 4 ने प्रथम, माॅडल जूनियर हाई स्कूल रोड नं. 8 ने द्वितीय तथा गीतांजली जूनियर हाई स्कूल ऑफिस काॅलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रिले रेस में (कक्षा 6 से 8 तक) बालिका वर्ग में गीतांजली जूनियर हाई स्कूल ऑफिस काॅलोनी ने प्रथम, गीतांजी जूनियर हाई स्कूल रोड नं. 4 ने द्वितीय तथा जूनियर हाई स्कूल रोड नं. 8 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर रेस में (कक्षा 3 से 5 तक) बालिका वर्ग में उर्फिया ने प्रथम, तनु ने द्वितीय तथा आलिया ने तृतीय स्थान तथा (कक्षा 6 से 8 तक) बालक वर्ग में अनुज ने प्रथम, आयुष सिंह ने द्वितीय तथा मयंक ने तृतीय स्थान तथा बालिका वर्ग में गुलशन ने प्रथम, तनिष्का ने द्वितीय तथा सुभानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर रेस में (कक्षा 5 से 5 तक) बालक वर्ग में अरसलान खान ने प्रथम, कृष्णा ने द्वितीय तथा अरसलान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रिले रेस (कक्षा 6 से 8 तक) बालक वर्ग में गीतांजली जूनियर हाई स्कूल रोड नं. 8 ने प्रथम, गीतांजी जूनियर हाई स्कूल ऑफिस काॅलोनी ने द्वितीय तथा गीतांजली जूनियर हाई स्कूल रोड नं. 4 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 60 मीटर रेस (कक्षा नर्सरी से के.जी. तक) बालक वर्ग में समीर ने प्रथम, अदनान ने द्वितीय तथा विवांग ने तृतीय स्थान तथा बालिका वर्ग में श्राधि ने प्रथम, साधना ने द्वितीय तथा राशि ने तृतीय स्थान तथा (कक्षा 1 से 2 तक) बालिका वर्ग में माहिरा ने प्रथम, आराध्या ने द्वितीय तथा राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर रेस (कक्षा 3 से 5 तक) बालक वर्ग में अरसलान खान ने प्रथम, कृष्णा ने द्वितीय तथा अरसलान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजित की गई सभी स्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ट्राॅफी गीतांजली जूनियर हाई स्कूल रोड नं. 4 को प्रदान की गई।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. यू.एस. नाग समस्त शाखा अधिकारी, महिला कल्याण संगठन, इज्जतनगर की सचिव निधि श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सोनल, कोषाध्यक्ष ज्योति राव, उप सचिव दिव्या सहित संगठन की पदाधिकारी एवं मंडल क्रीड़ा संघ की सचिव गीता शर्मा, कोच, खिलाड़ी, रेल कर्मी एवं खेल प्रेमी भारी संख्या में उपस्थित थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights