फैजगज बेहटा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी करने वाले 02 तस्करों को पैर में गोली मार कर पकड़ा

WhatsApp Image 2025-11-22 at 6.15.54 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। थाना फैजगंज बैहटा पुलिस टीम द्वारा गौकशी के शातिर दो अभियुक्तगण 1. मर्दन निवासी ग्राम पस्तौर थाना शाहवाद जिला रामपुर 2. रिफाकत उर्फ नन्हे निवासी ग्राम पस्तौर थाना शाहवाद जनपद रामपुर को अवैश शस्त्र, कारतूस एवं गौकशी के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया। रात्रि में थानाध्यक्ष फैजगंज बेहटा मय पुलिस फोर्स के चैकिग/गस्त में मामूर थे। जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि ग्राम पिसनहारी में गौवंशीय पशु का वध करने वाले अभियुक्तगण ग्राम अशोकपुर मीरपुर की ओर फिर से गौकशी की घटना को अंजाम देने के लिये घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष द्वारा पुलिस बल के साथ एक बारगी दबिश दी गयी तो उसमें से दोनो बदमाशो के द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई, जिसमें थानाध्यक्ष फैजगंज बैहटा राजकुमार सिंह व उ0नि0 राजदीप सिंह बाल बाल बचे। आत्मरक्षार्थ में जवाबी फायरिग की गई तो उसमें दोनो अभियुक्तगण 1. मर्दान निवासी ग्राम पस्तौर थाना शाहवाद जिला रामपुर 2. रिफाकत उर्फ नन्हे निवासी ग्राम पस्तौर थाना शाहवाद जनपद रामपुर के पैरो में गोली लगने से घायल हो गये तथा अभियुक्तगण द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस पार्टी के हे0का0 मुनाजिर अली घायल हो गये। अभियुक्तगणों द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नियत से की गयी फायरिग के सम्बन्ध में केस दर्ज किया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ की गई तो अभियुक्त 1. मर्दान पुत्र रति खाँ निवासी ग्राम पस्तौर थाना शाहवाद जिला रामपुर 2. रिफाकत उर्फ नन्हे निवासी ग्राम पस्तौर थाना शाहवाद जनपद रामपुर ने संयुक्त रूप से बताया कि हम लोग गौवंशीय पशु का वध करके उसके मांस को बेचकर पैसे / मुनाफा कमाते हैं। हम लोगों के द्वारा ही कुछ दिन पहले ग्राम पिसनहारी में एक गौवंशीय पशु का वध किया गया। हम लोग आज फिर से गौकशी करने की फिराक में थे कि आप पुलिस वालों ने हमें पकड़ लिया, बचकर भाग निकलने के लिये हमने आप पुलिस वालों पर फायरिंग की थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights