मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 18.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं के साई मन्दिर के पुजारी को बड़े भाई के दो सालों ने उतारा था मौत के घाट, पर्दाफाश

November 19, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर के खेडा बुजुर्ग में खेडा नवादा पुलिस चौकी औऱ फायर स्टेशन के पास 16 नवम्बर की आधी रात बाद साई मन्दिर के पुजारी मनोज शंखधार की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। वह कुंवरगांव थाने के गांव कलियां काजमपुर के निवासी थे। वर्ष 2016 से मन्दिर में रह रहे थे। तीन लोग मन्दिर से चांदी के दो मुकुट,डीवीआर,पुजारी का मोबाइल लूट ले गए।
पुलिस ने घटित में संलिप्त 25000-25000/- के इनामिया 03 अभि०गण को गिरफ्तार करके, लूटी गयी सम्पत्ति बरामद की है।इस घटना के सम्बन्ध में मृतक के बहनोई सत्येन्द्र मिश्रा की लिखित तहरीर के आधार पर सिविल लाइन थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। नगरीय क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज घटना से स्थानीय लोगो में भय एवं दहशत का माहौल व्याप्त था। इस घटना के घटना स्थल का वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा निरीक्षण किया गया और घटना को चुनौती के रूप में लेते हुए इसके अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाइंस नीरज कुमार के नेतृत्व में, सर्विलांस व एसओजी तथा पुलिस की 04 टीमें गठित की गयी थी। इन टीमो द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु व्यापक रूप से घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे गये तथा मुखबिरी व अन्य श्रौतो का सहारा लेते हुए घटना की पतारसी सुरागरसी की गयी और इलैक्ट्रोनिक सर्विलांस का उपयोग किया गया। फोरेन्सिक टीम द्वारा भी घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किये गये। अनावरण हेतु लगायी गयी टीमो द्वारा निरन्तर अथक व सार्थक प्रयास करते हुए घटना का सफल अनावरण किया गया तथा इसमें संलिप्त 03 अभियुक्तो 1. विशेष कुमार उर्फ छोटू शर्मा निवासी ग्राम परौर थाना परौर जनपद शाहजहांपुर 2. नीतेश कुमार शर्मा निवासी ग्राम परौर धाना परौर जनपद शाहजहांपुर 3. हिमांशु निवासी ग्राम मनसा नगला थाना उसावा जनपद बदायूँ को मय घटना में लूटे गये दो चांदी के मुकुट व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल स्पलेन्डर प्लस रंग काला सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ० बृजेश कुमार सिंह द्वारा गिरफ्तार 03 अभि०गण पर 25000-25000/-रु0 के इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्तगण से विस्तृत रूप से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त विशेष कुमार उर्फ छोटू एवं नीतेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि उनकी बड़ी बहन की शादी मृतक के बड़े भाई प्रदीप शर्मा के साथ हुई थी। किन्तु उनकी बहन की बीमारी के कारण करीब 03 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। उनकी एक दूसरी बहन जब अविवाहित थी तो तब वह अक्सर अपनी बड़ी बहन की ससुराल में प्रदीप शर्मा के घर पर रहती थी। मृतक मनोज शर्मा उर्फ मनोज शंखधार उनके बहनोई प्रदीप शर्मा का सगा छोटा भाई है। वह भी प्रदीप शर्मा के यहां आता जाता रहता था। इसी दौरान मृतक मनोज का उनकी छोटी बहन के साथ अफेयर हो गया। वह इससे शादी करना चाहता था लेकिन हमारे परिवार वालो ने बहन की शादी मनोज से न करके अभियुक्त हिमांशु पुत्र सत्यदेव निवासी ग्राम मनसा नगला थाना उसावा जनपद बदायूँ से कर दी। शादी होने के बाद भी मृतक मनोज मेरी बहन के सम्पर्क में रहा। इस बात का जब बहनोई हिमांशु की पता चला तो घर में झगडें होने लगे। इन्हीं झगड़ों के चलते मेरी बहन व बहनोई हिमांशु के बीच मनमुटाव हो गया। मेरी बहन ने वर्ष 2020 में थाना उसावा पर दहेज उत्पीडन का मुकदमा लिखवा दिया। बाद में रिश्तेदारों ने समझा बुझाकर इनके बीच इस शर्त पर समझौता करा दिया कि अब मनोज शंखधार इनके वैवाहिक रिश्तों में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा। इसके बाद कुछ दिनो तक मामला ठीक रहा किन्तु मनोज शंखधार पुनः उनकी बहन के सम्पर्क में आ गया और इनके बीच पुनः मतभेद होने लगे। कई बार रिश्तेदारों ने मनोज शंखधार को समझाया लेकिन वह नहीं माना इसी बात से परेशान होकर दोनो अभियुक्त गणों ने अपने बहनोई हिमांशु के साथ पोजना बनाकर दिनांक 16 नवम्बर की रात्रि में मनोज शंखधार की मन्दिर परिसर में उसके कमरे में जाकर अगोछे से गला दबाकर हत्या कर दी और ध्यान भटकाने के लिए घटना को लूटपाट का रूप देने के लिए मृतक का मोबाइल एवं मन्दिर परिसर से दो चांदी के मुकुट भी ले गये तथा अपनी पहचान छिपाने के लिए मन्दिर परिसर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी निकालकर ले गये।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights