उझानी। घर के बहार बच्चो में खेल रहा एक वालक रहस्यमय ढग से लापता हो गया है। जिसकी कोतवाली पुलिस में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। नगर के मौहल्ला नझियाई (चटइया) निवासी सुभान (8) पुत्र अम्बर ने कोतवाली पुलिस में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि 16 नवंम्बर की प्रातः काल घर के बहार बच्चो में खेल रहा था। जो रहस्यमय ढग से लापता हो गया। पिता का आरोप है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसको बहला फुसला अपने साथ कही ले गया है। जो सूर्य अस्त होने के बाद जब सुभान लौटकर घर वापस नही आया तो स्वजनो को चिंता हुई उन्होने अपने सगे सम्वंधियो ईष्ठ मित्रो में काफी तलाश किया परंतु उसका कही पता नही लग सका है। लापता वालक के पिता अम्बर ने कोतवाली पुलिस में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।