बरेली। थाना नवाबगंज पुलिस ने दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए पांच नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला थाना क्योलडिया क्षेत्र का है, जहां 28 अक्टूबर को दहेज की मांग को लेकर एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई थी। पीड़िता के भाई कृष्णपाल पुत्र जगदीश निवासी ग्राम व थाना क्योलडिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी बहन की उसके पति अनिल कुमार सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों ने गला रेतकर हत्या कर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की। घटना की जांच नवाबगंज क्षेत्राधिकारी द्वारा की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक नवंबर को मुकदमे में नामजद सभी 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक हसिया (आला कत्ल) सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।गिरफ्तार अभियुक्त में अनिल कुमार , जमुना प्रसाद , भगवानदेई ,सचिन , महेश कुमार सभी निवासी ग्राम कमुआ, थाना हाफिजगंज रहने वाले हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक दिनकर, कां. राहुल कुमार, कां. मंदीप चौधरी, महिला कांस्टेबल पिंकी थी।