मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अधिवक्ता की पत्नी प्रेमी संग चले जाने से आहत अधिवक्ता ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

October 27, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। पत्नी प्रेमी संग घर छोड़कर जाने से दुखी एक अधिवक्ता ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। परिजन उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक अधिवक्ता ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें पत्नी, उसके प्रेमी, प्रेमी के परिजनों, पत्नी की मौसी और उसकी बेटी को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कैंट थाना क्षेत्र के चनेहटी निवासी अधिवक्ता कमल कुमार बरेली कचहरी में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ प्रैक्टिस करते थे। परिवार के अनुसार, कमल की पत्नी दो बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इस घटना के बाद वह मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगे थे। रविवार को उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, लेकिन सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। सुसाइड नोट में जताया दर्द कमल ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि उनकी पत्नी की मौसी और उसकी बेटी को पत्नी के प्रेम संबंधों की जानकारी थी, फिर भी उन्होंने यह शादी कराई। पत्नी इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने प्रेमी से बातचीत करती थी। उन्होंने लिखा कि यही लोग मेरे परिवार के बर्बाद होने के जिम्मेदार हैं। सुसाइड नोट में उन्होंने यह भी लिखा कि पत्नी झूठे मुकदमे की धमकी देती थी और कहा करती थी कि वह प्लॉट और खर्चा तो लेगी, लेकिन बच्चों को नहीं रखेगी। इससे वह मानसिक रूप से टूट गए। अंत में कमल ने लिखा कि “मेरे बच्चे मेरे परिवार के साथ रहें, वरना उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है।”

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights