मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आयुर्वेद दिवस पर योगाभ्यास शिविर और रैली का आयोजन

September 23, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। आयुष विभाग बरेली की ओर से दशम् आयुर्वेद दिवस मंगलवार को गांधी उद्यान में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने भगवान धन्वन्तरी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर एडीएम सिटी सौरभ दुबे व प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) ने भी दीप प्रज्वलन किया और अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की शुरुआत योगाभ्यास से हुई, जिसमें विभिन्न आयुर्वेदिक कॉलेजों और संस्थानों से आए लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सांसद गंगवार ने कहा कि आयुर्वेद को जीवन शैली में शामिल करने से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की बीमारियों से मुक्ति मिलती है। वहीं, एडीएम सिटी ने कहा कि आयुर्वेद कोई मात्र पद्धति नहीं, बल्कि एक विज्ञान है जिसे सभी को अपनाना चाहिए।इस अवसर पर रोहिलखंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, एएनए आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, फ्यूचर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, गंगाशील आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, श्री धन्वन्तरि आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और आरके इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने प्रतिभाग किया।अंत में सांसद गंगवार ने आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित विशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली गांधी उद्यान से चौकी चौराहे तक और फिर वापस गांधी उद्यान तक निकाली गई, जिसमें 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया और आयुर्वेद संबंधी नारे लगाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अजय पाल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. उमेश चन्द्र, डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अमरीष अवस्थी, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. तपिश माहेश्वरी, डॉ. विश्वजीत कुमार त्रिपाठी, डॉ. जितिन गुप्ता, अरविन्द कुमार वर्मा सहित सभी योग प्रशिक्षकों एवं विभागीय स्टाफ का विशेष योगदान रहा।शासनादेश के अनुसार जनपद के सभी 53 आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में भी भगवान धन्वन्तरि के पूजन के साथ संगोष्ठियों, चिकित्सा शिविरों और औषधीय पौधों की जानकारी देने संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights