बरेली में अवैध मादक पदार्थों के दो शातिर तस्कर गिरफ्तार, 60 लाख की नशीली सामग्री बरामद

WhatsApp Image 2025-09-22 at 4.24.39 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने नवरात्रि की पूर्व संध्या पर चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने संगठित रूप से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से 900 ग्राम अफीम, 200 ग्राम स्मैक, 3.5 किलोग्राम कट पाउडर, दो वाहन, 94 हजार रुपये नकद व पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद नशीले पदार्थों की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 60 लाख रुपये आंकी गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बारादरी पुलिस टीम ने एसपी सिटी और सीओ तृतीय के निर्देशन में 21 सितंबर की रात पुराना रेलवे ग्राउंड पर दबिश दी। इस दौरान मौके से साजिद निवासी मोहल्ला गढ़ी, थाना शीशगढ़ और रेहान पुत्र निवासी ग्राम जोखनपुर, थाना बहेड़ी को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद हुए। वहीं, मौके का फायदा उठाकर तीन अन्य तस्कर फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है।गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे लंबे समय से संगठित गिरोह बनाकर अफीम, स्मैक और पाउडर की तस्करी कर रहे थे। साजिद पहले टेलर का काम करता था, लेकिन ज्यादा कमाई के लालच में नशे के धंधे में उतर आया। उसके साथ पकड़ा गया रेहान भी पूर्व में दो बार एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। फरार तस्करों में नन्हें, उसका बेटा रोहित उर्फ शोएब और आरिफ शामिल हैं, जो इस गैंग के मास्टर माइंड बताए जा रहे हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights