बरेली। महिलाओं को शरीर में होने वाले विभिन्न रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए महिला आरोग्य समिति के तत्वाधान में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के अंतर्गत आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र सदर कैंट में महिलाओं को जागरूक किया गया जिसमें महिलाओं को स्वस्थ रहने और निरोग रहने के उपाय बताए गए मेडिकल ऑफिसर डॉ गुलिस्तान परवेज ने महिलाओं को नियमित टीकाकरण के बारे में और पूरे परिवार को खुशहाल और स्वस्थ रहने के लिए उपाय बताए गए इस अफसर जे एस आई रजनी त्यागी, एएनएम दीपिका उपाध्याय आशा काजल एवं और पल्लवी में उपस्थिति रही और उन्होंने महिलाओं को स्वस्थ रहने और नियमित टीकाकरण करने के बारे में विस्तार से बताया।