बदायूं में विवाहिता से इंस्टाग्राम पर दोस्ती और इश्क में युवक को मौत मिली,हत्या का आरोप

WhatsApp Image 2025-09-19 at 6.36.34 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं । उघैती थाना क्षेत्र के गांव सोनिया खेड़ा के रहने वाले 25 वर्षीय दीपक गांव में रहकर कक्षा 12 तक पढ़ाई की थी। उसके बाद खेती-बाड़ी करने में अपने परिवार का हाथ बटाने लगा। खाली समय में दीपक मोबाइल चलाता था। मोबाइल पर फेसबुक और इंस्टाग्राम भी चलाता था ।करीब डेढ़ वर्ष पहले फेसबुक और इंस्टाग्राम चलाते-चलाते उसकी दोस्ती दातागंज थाना क्षेत्र के कस्बा डहरपुर की रहने वाली रीतू गुप्ता से हो गई दोस्ती । इतनी बड़ी के दीपक अपनी प्रेमिका को होटल पर बुलाकर खाना खिलाने लगा। आए दिन प्रेमिका भी दीपक को बुलाती थी। इस बात की भनक दीपक ने अपने परिजनों को नहीं लगने दी उधर दीपक की प्रेमिका रीतू गुप्ता पहले से ही शादीशुदा थी जो अपने पति के घर नहीं जाती थी। कल सुबह के समय दीपक के पास उसकी प्रेमिका का फोन आया और उसने अपने घर पर दीपक को बुला लिया। घर पर बुलाने के बाद उसने चाय नाश्ता करवाया। चाय नाश्ते में उसने दीपक को विषाक्त पदार्थ मिलाकर खिला दिया। विषाक्त पदार्थ खाते ही दीपक की हालत बिगड़ने लगी। किसी तरह दीपक ने अपने परिजनों को फोन करके सारी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजन अपने घर से उसकी प्रेमिका के यहां को निकल पड़े। तब तक प्रेमिका ने एंबुलेंस को फोन करके दीपक को सीएचसी दातागंज में भर्ती करा दिया। सीएचसी के डॉक्टरों ने भी दीपक के परिजनों को फोन पर सूचना दी कि जल्दी से आओ इसकी हालत ज्यादा गंभीर है परिजन तुरंत दातागंज सीएचसी पहुंचे तब तक उसकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी परिजन उसे तुरंत एंबुलेंस के द्वारा मुरादाबाद उपचार को ले जा रहे थे ।इसी बीच मुरादाबाद चंदौसी मार्ग पर बनियाठेर थाना के नजदीक दीपक ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। दीपक के दम तोड़ते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उसके शव को घर लेकर आए और उघैती थाना पुलिस को सारी जानकारी दी और दीपक एवं उसकी प्रेमिका के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी पुलिस को दिए जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत दीपक के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने दीपक की प्रेमिका के नाम तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights