मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 24.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

117 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, कीमत करीब 12 लाख

August 30, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार देर रात गश्त के दौरान पुलिस ने विजय पेट्रोल पंप के पास से एक शातिर युवक को 117 ग्राम स्मैक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 लाख रुपये है तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमन पुत्र मोतीराम निवासी ग्राम कुण्डरा मुस्तकिल थाना सुभाषनगर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना बारादरी पर मुकदमा एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है। पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा अभियुक्त अमन ने बताया कि उसने आईफोन खरीदने की चाह में यह स्मैक गुलशन सिंह चौहान पुत्र जयवीर सिंह निवासी महेशपुरा ठाकुरान थाना सुभाषनगर से खरीदी थी। करीब 10-15 दिन पहले हुई मुलाकात के बाद गुलशन ने उसे लालच दिया कि दोनों मिलकर स्मैक बेचेंगे तो दोगुना मुनाफा होगा और सभी शौक पूरे हो जाएंगे। इसके बाद अमन शहर के विभिन्न स्थानों पर फुटकर में स्मैक बेचने लगा। शनिवार रात भी वह सैटेलाइट चौराहे के पास स्मैक बेचने आया था कि पुलिस ने दबोच लिया। गुलशन सिंह चौहान फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय, उ.नि. विनय बहादुर, प्रभारी चौकी सैटेलाइट, उ.नि. रवि तोमर , हे.का. आशीष कुमार मिश्रा, कांस्टेबल सिद्धांत चौधरी , अजीत सिंह मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights