मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 3 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
महात्मा गांधी-शास्त्री जी की जयंती पर सामाजिक सरोकारों का संकल्पपूर्व मंत्री आबिद रजा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने गांधी-शास्त्री को नमन किया, संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहणछाया ट्रेनिंग सेंटर के तीन माह के प्रोफेशनल मेकअप कोर्स का भव्य ग्रैंड फिनाले हुआविद्यापीठ में राष्ट्र रक्षा यज्ञ के साथ मनी गांधी-शास्त्री जयंतीसादगी, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संकल्प संग संपन्न हुआ कार्यक्रमगुरुकुल महाविद्यालय सूर्यकुंड में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी गांधी-शास्त्री जयंतीसफलता संसाधनों की गुलाम नहीं होती : वेदवीर आर्यगांधी जयंती पर पुलिस लाइन में उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
Uttar Pradesh

58 वाँ उर्स-ए-शराफ़ती की तैयारियां ज़ोरों पर

August 28, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। विश्वविख्यात सूफी-बुज़ुर्ग हज़रत क़िबला शाह शराफ़त अली मियाँ हुज़ूर का इस साल 58 वां उर्स-ए-शराफती दिनांक 01 सितंबर से शुरू होकर 5 सितंबर तक मनाया जायेगा। 1 सितंबर को उर्स के पहले दिन ऑल इंडिया तरही नातिया मुशायरा आयोजित होगा ,58 वें उर्स की तैयारियां तेज़ी से पूरी की जा रही हैं। दरगाह शरीफ़ पर मेहमानों के ठहराने के लिए मेहमान खाना तैयार हो चुका है, इसके अलावा आस-पास के दर्जनों मकानों में की साफ़-सफाई का कार्य चल रहा है जिसमें उर्स के ज़ायरीन के ठहराने की व्यवस्था की जायेगी। दरगाह उर्स इंतिज़ामियां कमेटी ज़ायरीन के बेहतर व्यवस्थाओं के लिए मुस्तैद है, ज़ायरीन को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उर्स में नगर निगम की ओर से तैयारी उर्स के कार्यक्रमों के संबंध में महापौर और नगर आयुक्त को पहले ही अवगत करा दिया गया है।नगर निगम से साफ़-सफ़ाई, सड़क मरम्मत, पथ प्रकाश, मोबाइल टॉयलेट आदि व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है, नगर निगम द्वारा आदि व्यवस्थाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं, सड़कों का मरम्मत कार्य भी पूरा किया जा रहा है, पथ प्रकाश की भी व्यवस्था भी दुरुस्त जा रही है, नगर निगम से मांग की है कि उर्स के दिनों में साफ़ सफ़ाई का विशेष ध्यान रखा जाए। पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था उर्से शराफ़ती के संबंध में सभी पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, दरगाह शरीफ के इंतिज़ामिया लोगों ने बताया उर्स में हर साल पुलिस-प्रशासन की ओर से बेहतर व्यवस्थाएं एवं सहयोग किया जाता रहा है, ज़ायरीन की सुरक्षा एवं सुविधा हेतु पर्याप्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था कराने की मांग की गई है और उर्स में गत वर्षों की तरह आने वाले ज़ायरीन के वाहनों की पार्किंग के लिए बिशप मंडल इंटर कॉलेज का मैदान, के.डी.एम कॉलेज मैदान, एम बी स्कूल मैदान आदि उपलब्ध कराने की माँग की गई है। उर्स इंतिजामिया कमेटी में हमज़ा सकलैनी, हाजी लतीफ़ सकलैनी, आफ़ताब सकलैनी, रिज़वान सकलैनी, अबरार हुसैन, मन्ना सकलैनी, सकलैनी, सादिक़ सकलैनी, मुकीत सकलैनी, सय्यद राशिद सकलैनी, फैसल सकलैनी, शावेज़ सकलैनी, जाहिद सकलैनी, सय्यद आमिर, जमील सकलैनी, राशिद सकलैनी, मोहसिन सकलैनी, मुशाहिद सकलैनी, आरिफ़ सकलैनी, अब्बास सकलैनी, फ़ैज़ सकलैनी, आसिफ़ सकलैनी आदि लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारियां अदा करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights