मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 3 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
महात्मा गांधी-शास्त्री जी की जयंती पर सामाजिक सरोकारों का संकल्पपूर्व मंत्री आबिद रजा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने गांधी-शास्त्री को नमन किया, संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहणछाया ट्रेनिंग सेंटर के तीन माह के प्रोफेशनल मेकअप कोर्स का भव्य ग्रैंड फिनाले हुआविद्यापीठ में राष्ट्र रक्षा यज्ञ के साथ मनी गांधी-शास्त्री जयंतीसादगी, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संकल्प संग संपन्न हुआ कार्यक्रमगुरुकुल महाविद्यालय सूर्यकुंड में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी गांधी-शास्त्री जयंतीसफलता संसाधनों की गुलाम नहीं होती : वेदवीर आर्यगांधी जयंती पर पुलिस लाइन में उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
Uttar Pradesh

चोरों ने नवीन गल्ला मंडी में तीन आढ़तियों के ताले तोड़कर की हजारों रूपयों की चोरी

August 28, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी : चोरो ने नवीन गल्ला मंडी परिसर में बीती रात तीन गल्ला आढतों के ताला तोड़ कर हजारों की नकदी चोरी कर ली। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है इसके बाबजूद पुलिस चोर तक नही पहुंच सकी है। बुध/ गुरुवार की रात नवीन गल्ला मंडी परिसर में घुसे चोर ने व्यापारी राजेश वार्ष्णेय उर्फ रामू, रोहताश गुप्ता और सर्वेश गुप्ता की आढ़तों का ताला तोड़ने के बाद अन्दर घुस कर उनके गल्ले के ताले तोड़ने के बाद हजारों रुपया की नकदी चोरी कर ली। चोर ने व्यापारी राजेश वार्ष्णेय रामू के गल्ले से दस हजार से अधिक की नकदी , रोहताश गुप्ता की आढ़त से चोर हजारों रुपया की नकदी , सर्वेश गुप्ता की आढ़त के अन्दर घुस गल्ला और अलमारी को खंगाल डाला और 27 हजार के कटे फटे नोट और रेजगारी ले उड़ा गुरुवार की सुबह व्यापारी जब आढ़त खोलने अपनी दुकानों पर पहुंचे तब दुकानों के ताले टूटे देख चोरी की जानकारी हुई। व्यापारियों ने चोरी की सूचना मंडी सचिव व कोतवाली पुलिस को दी लेकिन चोरी की वारदात को किसी ने गंभीरता से नही लिया। यहां बता दे कि मंडी परिसर में तैनात गार्ड पूरी रात गश्त करते है फिर भी चोर तीन आढ़तों से चोरी की वारदात को अंजाम देकर माल समेत आसानी से निकल गया वही उझानी पुलिस की भी रात्रि गश्त की भी हवा निकलती नजर आ रही है। एक साथ तीन आढ़तों में हुई चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चोर ताला तोड़ने से लेकर आढ़तों को खंगालने के दौरान पुलिस और कानून से बेखौफ नजर आ रहा है। चोरियों की वारदात से व्यापारियों में दहशत व्याप्त हो गई है!

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights