मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 24.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला सहित 5 गिरफ्तारस्कार्पियो कार और 6 मोबाइल फोन बरामद

August 25, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना इज्जतनगर पुलिस ने हनी ट्रैप में फंसाकर रंगदारी वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक स्कार्पियो कार (UP25CP0020) और छह मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने यह सफलता हासिल की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हनी उर्फ नेहा खान निवासी बदायूं, गुड्डू बंजारा उर्फ शकील अहमद, अवधेश, आकाश और मिथलेश गंगवार शामिल हैं। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया गिरोह के सदस्य आकाश ने पीड़ित अमित राठौर का मोबाइल नंबर हनी उर्फ नेहा खान को दिया। नेहा ने उसे फोन पर फंसाया और 17 अगस्त को सहगल होटल बुलाया। वहां गिरोह के अन्य सदस्य भी पहुंच गए और अमित को स्कॉर्पियो में डालकर मिनी बाईपास ले गए। वहां मारपीट कर वीडियो-फोटो वायरल करने और बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। दबाव में अमित ने 30 हजार रुपये और एक सोने की अंगूठी उन्हें सौंप दी। मुखबिर की सूचना पर दबिश
पीड़ित की तहरीर पर थाना इज्जतनगर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने 25 अगस्त को निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टैंड, मिनी बाईपास से आरोपियों को दबोच लिया। जिसमें पुलिस ने हनी उर्फ नेहा खान पुत्री शाहिद हुसैन निवासी देहरिया इस्लामनगर थाना इस्लामनगर जनपद बदायू हाल पता नजाकत का किराये का मकान शहदाना वली मजार के पीछे थाना बारादरी जनपद बरेली। पेशा क्रॉकरी वेटर का कार्य करती हैं। गुडडू बंजारा उर्फ शकील अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी रहपुरा चौधरी थाना इज्जतनगर जनपद बरेली। पेशा रेता बजरी बिक्री का व्यापार। अवधेश पुत्र राम लडैते निवासी हार्ट मैन कालेज के पीछे थाना इज्जतनगर जनपद बरेली। पेशा सिद्धि विनायक कालेज बरेली , आकाश पुत्र नरेश कुमार निवासी गोविन्दापुर थाना सीबी गंज जनपद बरेली। पेशा कैट्रिंग का कार्य। मिथलेश गंगवार पुत्र तुलाराम गंगवार निवासी कैलाशपुरम सुर्खा थाना प्रेमनगर जनपद बरेली। पेशा सिद्धि विनायक कालेज बरेली में एडमिन की नौकरी करता है। इनके पास से छह मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो कार बरामद की है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह थाना इज्जतनगर ,उप निरीक्षक जावेद अली , उप निरीक्षक जसवीर सिंह , हेड कांस्टेबल सलीम , कांस्टेबल आशीष तोमर , महिला हेड कांस्टेबल रेखा चौधरी मौजूद थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights