मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 24.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

टिटौली गांव में हुए अपहरण और हत्या मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

August 25, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । फतेहगंज पश्चिमी में करीब एक सप्ताह पहले हुए टिटौली आहिल हत्या कांड में (वादी) मृतक आहिल के पिता शखावत नवी ने बरेली एसएसपी अनुराग आर्य को लिखित शिकायती पत्र देकर उनके बेटे की हत्या में शामिल दो लोगों में असिक पुत्र नवी हसन व अनीस पुत्र रईस अहमद के शामिल होने का दावा किया है। और उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
जानकारी के अनुसार टिटौली गांव निवासी मृतक आहिल के पिता शखावत नवी ने बताया कि 17 अगस्त को उनके 10 वर्षीय बेटे आहिल को गायब करने के बाद 10 लाख रुपए फिरौती की मांग की गई। उसके बाद उनके बेटे की गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी। शिकायत पर पुलिस ने रात में ही जंगल से शब बरामद करने के बाद मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्यवाही के दौरान आरोपी सगे फुफेरे भाई वसीम पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था। मृतक के पिता शखावत नवी ने पुलिस को उनके बेटे की हत्या में शामिल आसिक व अनीस दोनो युवकों के बारे में बताया था। उसके बाद पुलिस ने फरार दोनो युवकों में से एक युवक को उठाया लेकिन पुलिस ने सांठगांठ करके उसे छोड़ दिया आरोप है। आरोपी वसीम की वहन नरगिश ने बताया कि वह जेल में अपने भाई से मिलने गई थी। तो उसने वसीम से हत्या करने का कारण पूछा तो उसने हत्या से इनकार कर दिया और बताया कि गांव के दो युवकों के साथ उसकी योजना केवल अपहरण करके 10 लाख रुपए लेने की बात बनी थी। वह तो दोनों युवकों के कहने पर केवल आहिल जंगल में ले गया था। उसके बाद गांव वापस आकर ढूंढने का नाटक करता रहा। पुलिस ने सक के आधार पर मेरी घेराबंदी कर सुबह को दोनों पैरों में गोली मार दी। एसएसपी ने मृतक के परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी विवेचना जारी है। अगर दोनों आरोपी आसिक व अनीस दोषी पाए जाते हैं तो कार्यवाही करके उन्हें जेल भेजा जाएगा। शिकायत करने वालों में मृतक आहिल के पिता शखावत नवी, सोहरा प्रधान साकिर हुसैन, टिटौली पूर्व प्रधान इम्तियाज अहमद, इस्लाम हुसैन अंसारी, जिला पंचायत शफीक अहमद, इमरान अंसारी, शहमत हुसैन, मोहम्मद शमीन, फिदा हुसैन, अल्ताफ हुसैन, अजीम, शकील, सलीम, कफिल अहमद, साबिर हुसैन इरफान हुसैन आदि लोग शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights