शाहजहांपुर।।महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय बरेली के द्वारा एम.ए अर्थशास्त्र द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया । एस.एस कालेज के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. मधुकर श्याम शुक्ला ने बताया कि एम०ए० द्वितीय सेमेस्टर में संध्या गुप्ता को प्रथम स्थान सुधांशु यादव को द्वितीय स्थान एवं प्रान्जली गुप्ता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती जी कालेज प्रबन्ध समिति के सचिव प्रोफेसर डॉक्टर अवनीश कुमार मिश्रा प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार आजाद विभाग के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ. राम शंकर पाण्डेय, डॉ. पूजा बाजपेयी, मोनू कुमार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी ।