बदायूं में पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने 52वीं वार रक्तदान किया

WhatsApp Image 2025-08-20 at 5.10.40 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री, संचार क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज परशुराम चौक शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर की अध्यक्षता में बदायूं पर अपराह्न 1:00 बजे गोष्ठी का आयोजन कर स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत कार्यकर्ता जिला अस्पताल गए जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। जिला अस्पताल में 32 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान हेतु अपना रजिस्ट्रेशन कराया वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह जिला अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार 52वी रक्तदान किया जिला रक्त कोष अधिकारी ने ओमकार सिंह का अभिनंदन करते हुए प्रशस्ति प्रमाण पत्र 52वी वार करने हेतु रक्तदान हेतु जारी किया।
बदायूं शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर स्व. राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा “राजीव गांधी जी ने भारत को 21वीं सदी में ले जाने की नींव रखी। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और तकनीकी क्रांति के कारण देश ने प्रगति की नई ऊँचाइयाँ छुईं। आज हम संकल्प लेते हैं कि उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे।” शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने अपने संबोधन में कहा “राजीव गांधी जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवाओं, किसानों, गरीबों और आम जन के लिए जो कार्य किए, वे हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे। गोष्ठी में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा, शेर उपाध्यक्ष रफत अली शहर महासचिव लोकसभा जिला सचिव रवि यादव जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक कश्यप जिला कांग्रेस एससी एसटी के अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया ने कहा कि राजीव गांधी जी का जीवन संदेश हमें बताता है कि विकास, एकता और सद्भाव के रास्ते पर ही देश आगे बढ़ सकता है। उनकी विचारधारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेगी।” कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। सभी ने राजीव गांधी जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights