मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 4 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 32.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली में अज्ञात वाहन ने दो बाइकों में टक्कर मारी,दो युवकों की मौत और तीन लोग घायल

August 20, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शेरगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिलो में टक्कर मार दी जिसमें दो की मौत हो गई तीन लोग घायल हो गए घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया , दोनों शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया। थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव मधुकर पुर निवासी मृतक अंकित के परिजनों ने बताया 18 वर्षीय अंकित गंगवार साथ में गांव का ही प्रेमपाल दोनों मोटरसाइकिल से चचेरे भाई यशपाल की मोबाइल की दुकान पर मोबाइल ठीक कराने गांव पनवाडिया जा रहे थे, रास्ता में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी आगे जाकर उसने दूसरी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी और अज्ञात वाहन फरार हो गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिसमें अंकित गंगवार और प्रेमपाल गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव सिंधौली निवासी मृतक नेमचंद के परिजनों ने बताया 26 वर्षीय नेमचंद अपनी ससुराल गांव मकावा से साले विजेंद्र और गंगाराम के साथ में तीनों मोटरसाइकिल से मवई की बाजार जा रहे थे रास्ता में पनवडिया पेट्रोल पपम्प के पास अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिलों में टक्कर मार दी जिसमें नेमचंद , विजेंद्र और गंगाराम तीनो घायल हो गए घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने नेमचंद को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही दोनों परिवार में कोहराम मच गया। घायलों का इलाज निजी अस्पतालो में चल रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights