बरेली। विश्व फोटोग्राफी दिवस पर सुबह फोटोग्राफर्स वेलफेयर एसोसिएशन, बरेली के सदस्यों ने सामाजिक सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। संस्था के फोटोग्राफरों ने सबसे पहले कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहां मौजूद लोगों को नाश्ता और फल वितरित किए। इसके बाद संस्था के सदस्यों ने डीडी पुरम चौराहा और लेबर चौराहा पर जरूरतमंद श्रमिकों व राहगीरों के बीच भी खाद्य सामग्री का वितरण किया। संस्था का यह मानवीय प्रयास समाज में एक सकारात्मक संदेश देता है कि कैमरे से यादें संजोने वाले ये फोटोग्राफर, सेवा के कार्यों में भी हमेशा आगे रहते हैं। संजय शर्मा , सुरेश भारद्वाज, संजीव वर्मा , कुलदीप राठौर , राजेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।