मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 4 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 32.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ऑटोलिफ्टर गैंग के सदस्य को गोली मार कर पकड़ा,साथी दबोचा

August 19, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नोएडा में पुलिस और वाहन चोरों के बीच सोमवार देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। दोनों बदमाशों के खिलाफ बुलंदशहर, अलीगढ़ और नोएडा में कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों मिलकर वाहनों को चुराते थे। सेक्टर-49 पुलिस सोमवार देररात मेघदूतम पार्क तिराहा सेक्टर-50 के पास चेकिंग कर रही थी। सामने से एक कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार को रुकने का इशारा किया। कार चालक ने करीब 50 मीटर पहले ही अपनी कार रोक दी। उसमें से दो लोग उतर कर भागने का प्रयास करने लगे। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा 200 मीटर तक पीछा किया गया। बदमाशों ने अपने आपको घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस ने जवाबी एक्शन लिया और फायर किया। एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। इसकी पहचान जोगेन्द्र तोमर पुत्र चन्द्रपाल तोमर निवासी ग्राम हामिदपुर अलीगढ़ हुई। इसकी उम्र करीब 35 साल के आसपास है। इसके कब्जे से 01 तमंचा 2000 रुपए नकद बरामद किए गए है। इसके अन्य साथी को पुलिस टीम ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया। इसकी पहचान दानिश निवासी गोविंदनगर, अलीगढ़ हुई। इसकी उम्र 32 साल है। इसके कब्जे से 2200 रुपए नकद बरामद किए गए है इनके कब्जे से सेंट्रो कार बिना नंबर प्लेट बरामद की गई। ये सेंट्रो कार का प्रयोग वाहन चोरी में करते है। इनकी निशानदेही पर बोलेरो पिकअप गाड़ी व अन्य गाड़ियों के कुछ स्पेयर पार्ट्स भी बरामद किए गए है। थाना सेक्टर-49 पर बरामद रुपए के संबंध में व बोलेरो पिकअप के संबंध में मुकदमा दर्ज है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

नोएडा से क्राइम रिपोर्टर सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights