बदायूं।।सपा सांसद आदित्य यादव ने कृषि, कृषि शिक्षा और कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही लखनऊ को पत्र लिखा।इसमे कहा मेरे संसदीय क्षेत्र बदायूॅ में किसानों को डीएपी और यूरिया खाद मांग अनुरूप उपलब्ध कराई जाए। संसदीय क्षेत्र बदायूॅ में किसान डीएपी और यूरिया खाद के संकट से जूझ रहा है। सांसद ने कहा किसानों को मांग के अनुरूप डीएपी और यूरिया खाद नहीं मिल रहा है। वर्तमान में टाटा खाद यूरिया फैक्ट्री का संचालन यारा फर्टिलाइजर कंपनी के द्वारा किया जा रहा है इस फैक्ट्री के द्वारा तैयार की गई। संसदीय क्षेत्र बदायूूॅ में डीएपी और यूरिया खाद की मांग अनुरूप उपलब्धता करवाने के लिए निर्देश दिए।